चाइनीज़ का पूर्ण बहिष्कार- कैप्टन मुकेश

प्रयागराज- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का आर्थिक चिंतन का मंच स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभाग संयोजक । कैप्टन मुकेश ने कहा कि लद्दाख के गलवान घांटी में शहीद भारतमाता के सच्चे सपूतों को स्वदेशी मंच की तरफ से श्रधांजलि अर्पित करते है। स्वदेशी जागरण मंच देश की जनता से यह अपील करता है कि देश के सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि यहीं होगी कि हम चीनी वस्तुओं, सेवाओं का सम्पूर्ण वहिष्कार करें।
1962 में चीन द्वारा भारतीय जमीन हथियाने के बाद से ही चीन के सत्ताधारीओं पर एक नशा है कि वह भारत पर भारी पड़ेंगे। पर अब भारत बदल गया है।आज चीन पूरे विश्व मे बेनकाब हुआ है। चायनीज वायरस यानी COVID-19 के कारण पूरा विश्व अस्त व्यस्त हो चुका है पूरे विश्व मे चीन के खिलाफ एक नकारात्मक माहौल बना है चीन पूरे विश्व के देशों के निशाने पर है वहीं दूसरी तरह भारत की वैश्विक छवि से ड्रैगन परेशान है। इस समय चीन आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह से घिरा हुआ भी है।हांगकांग में उसके खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं, ताइवान ने जिसे चीन अपना हिस्सा कहता है, अमेरिका और फ्रांस के साथ रक्षा समझौते किए हैं। कोरोना के कारण से वहां बेरोजगारी बेइंतहा बढ़ गई है।वहीं से ध्यान हटाने के लिए चीन सीमा पर तनाव बढ़ा रहा है। यह तो निश्चित है कि खुला युद्ध नहीं होगा। किंतु चीन को सबक सीमा पर तो अपने फौजी सिखा ही रहे हैं, लेकिन असली लड़ाई बाजार की है। हम जानते है कि वैश्विक व्यापार का
सबसे ज्यादा फायदा चीन को भारत से ही है भारत से चीन को जाने वाला पैसा ही उसकी ताकत है। चीनी वस्तुओं का परित्याग कर हम चीन की आर्थिक कमर तोड़ सकते है।हम भारतीयों को अब तय करना ही होगा किसी भी कीमत पर चीनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करेंगे। इस बार चीन सीमा पर भी मात खाएगा, और बाजार के मामले में भी। हमारी राष्ट्रनिष्ठा का कोई विकल्प उसके
पास नहीं है। चीन को सीमा से अधिक बाज़ार से हराया जा सकता है।
दूसरी तरह भारत सरकार द्वारा चीनी कंपनियों का विज्ञापन को भारत मे रोका जाना एक सराहनीय कदम है ।
स्वदेशी जागरण मंच हमेशा से ही चीनी वस्तुओं बहिष्कार के लिए जनजागरूकता एवं आंदोलन करता रहा है । आइये हम
सब स्वदेशी मंच द्वारा चलाये जा रहे स्वदेशी स्वालवलंबन अभियान के डिजिटल हस्ताक्षर अभियान का समर्थन कर भारत को
आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वदेशी स्वीकार-चाइनीज बहिष्कार का संकल्प ले।
इस लिंक पर क्लिक करके डिजिटल हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनें
लिंक-1 https://joinswadeshi.com/digital-signature-for-self-reliant-bharat/
लिंक-2 https://forms.gle/eCeRJ1KnAkKT8LpJ9
अतः सबको एक ही उद्घोष लगाना व क्रियान्वयन करना है …स्वदेशी स्वीकार-चाइनीज बहिष्कार |



