मंत्री नन्दी ने स्वामी अवधेशानंद जी के साथ लोक कल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से निरंजनी अखाड़ा में की मुलाकात
पंगत में बैठकर संतों के साथ किया भोजन
हरिद्वार कुंभ में लगाई डुबकी
उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन,
हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी देवभूमि उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दिव्य कुंभ, भव्य कुंभ 2021 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मंत्री नन्दी ने पतित पावनी मां गंगा की निर्मल धारा में डुबकी लगाई। पंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्य पीठ रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद जी महाराज जी के सानिध्य में लोक कल्याण एवं लोक मंगल की कामना के साथ हरिहर आश्रम में महामृत्युंजय महादेव का अभिषेक किया। अवधेशानंद जी महाराज का परम स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। हरीहर आश्रम से निकलने के बाद मंत्री नन्दी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरी महाराज से मिलने निरंजनी अखाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने स्वामी जी का आशीर्वाद लेने के बाद साधु संतों के साथ पंगत में बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया।



