Latest

श्रीकृष्ण भक्ति को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित किया इस्कॉन ने-रेवती

इस्कॉन संस्थापक आचार्य

श्रील ए. सी.भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125 वीं जयंती पर 125 ₹ का सिक्का जारी

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राज्ससभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने इस्कॉन संस्थापक आचार्य श्रील ए. सी. भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य पर केंद्रित वित्त मंत्री सीतारमन को 16दिसंबर20 को पत्र लिखकर मांग किया कि स्वामी जी के जयंती वर्ष पर सिक्का जारी किया जाय क्योंकि स्वामी जी ने इस्कॉन की स्थापना कर देश विदेश के लगभग सारे बड़े शहरों में भगवान श्रीकृष्ण जी की मंदिर स्थापना कर कृष्ण भक्ति की डोर से देशी व विदेशी लोगों को पिरोया और भारतीय भक्ति भावना, सभ्यता और संस्कृति का देश विदेश में इस्कॉन के माध्यम से प्रचार प्रसार हुआ।
सांसद कहा कि यह संस्था पूरे विश्व में भक्ति के साथ मानवता सेवा,शिक्षा में भी अग्रणी भूमिका अदा करती आ रही हैं इसलिए स्वामी जी की 125वीं जयंती पर उनके कार्यों पर श्रद्धा सुमन के तौर पर ससम्मान स्वरूप कुछ विशिष्ट होना चाहिए जैसे उनके 125वीं जयंती पर 125₹ का सिक्का जारी करें केंद्र सरकार।
सपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री को जो पत्र लिखा था उसका जबाब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने देते हुए कहा कि आपके पत्र के सापेक्ष में भारत सरकार इस्कॉन संस्थापक आचार्य श्रील ए. सी. भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मे स्वामी जी के चित्र का 125₹ का स्मारक सिक्का जारी कर रहा है। भारत सरकार जिसकी राजपत्र अधिसूचना 19जुलाई 2021 को जारी कर दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button