Latest
एक व दो अप्रैल को हाईकोर्ट बंद

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज व लखनऊ मे कोरोना संक्रमण प्रभावितों की बढ़ती संख्या के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट व इसकी लखनऊ खंडपीठ में एक व दो अप्रैल को अदालतें नहीं बैठेंगी। इन दोनों दिन मुकदमों का दाखिला भी नहीं होगा। प्रभारी महानिबंधक की अधिसूचना के अनुसार इस आशय का आदेश मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने किया है।



