प्रयाग में युवा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने प्रयागवाल युवा वाहिनी का किया गठन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग के तीर्थ पुरोहित समाज के युवा तीर्थ पुरोहितों ने आज ओमकारेश्वर मन्दिर यमुना बैंक रोड कीडगंज में सम्पन्न हुई।
प्रयाग में युवा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने प्रयागवाल युवा वाहिनी का किया गठन
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय मंत्री पं. माधवानन्द शर्मा जी ने किया. बैठक में समाज के वर्तमान स्थितियों पर युवा तीर्थ पुरोहितों ने आपस में प्रत्येक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए. गहरा रोष व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुखरुप से उपस्थित वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रवण कुमार शर्मा जी ने समाज के उत्थान में युवाओं को आगे आने की अपील की. वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं. उमेश शर्मा ने उपस्थित युवाओं को संगठित होकर अपने समाज के वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए।
सारे युवा एक होकर कमेटी के माध्यम से समाज की सेवा में अपना योगदान देने पर बल दिया.युवा तीर्थ पुरोहित अमितराज वैध. चन्दन तिवारी. राजन तिवारी. कमल शर्मा. बच्चे मिश्रा. गोपाल काला. अभिषेक शर्मा भाई जी. रवि भारद्वाज आदि ने समाज के उत्थान और युवा वाहिनी के गठन होने पर अपने विचार प्रस्तुत किये।उपस्थित युवा तीर्थ पुरोहितों ने युवा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों की नयी संस्था प्रयागवाल युवा वाहिनी के गठन का निर्णय लेते हुए सर्व सहमति से वाहिनी का संयोजक व संचालक के रुप में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रवण कुमार शर्मा जी का चयन किया।
और अमितराज वैध को वाहिनी अध्यक्ष और चंदन तिवारी को महामंत्री के रुप में चुना गया है. अन्य पदाधिकारियों का चयन प्रयागवाल समाज के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक करके उनके समनवय में वाहिनी के अन्य पदाधिकारियों का चयन किये जाने पर सहमति बनी. उक्त सभा में प्रमुख रूप से प्रकाशानन्द शर्मा. शम्भू शर्मा. असीम भारद्वाज. बलराम शर्मा. उदय मिश्रा अनिल मिश्रा..मनोज शर्मा.जतीन शर्मा. अभिषेक पान्डेय. रवि पान्डेय. उपेन्द्र शुक्ला. पियूष तिवारी. शिवम शर्मा. सागरपान्डेय अनूजपान्डेय. सुधान्शु पान्डेय. सोनू शर्मा. नितीन शर्मा. विजय मिश्रा. प्रवीण शर्मा. अखिलेश शर्मा. गौरी शंकर. गोपीकृष्ण शर्मा. अखिलेन्द्र तिवारी. मनीष पान्डेय. आनन्द काला. डम्पी भाई. राजन तिवारी. रितीक शर्मा. सोनू शर्मा. दीपक शर्मा. लाल जी शर्मा. सहित सैकड़ों की संख्या में युवा तीर्थ पुरोहितों ने बैठक में हिस्सा लिया।




