Latest

वादों के साथ निकली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, जगह-जगह स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने मंगलवार को शहर के क्षेत्रों तक प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई यात्रा बैराना, सलोरी व नखासकोना होते हुए कई इलाकों तक पहुंची। वहां से बुधवार को गंगापार के विभिन्न गांवों में संपर्क करते हुए यात्रा प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो होगी। इसमें कांग्रेसियों ने जनता से संपर्क कर चुनावी योजनाओं से अवगत कराया। यमुना ब्रिज से बैराना चौराहा पहुँची प्रतिज्ञा यात्रा का मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियो ने जोरदार स्वागत करते हुए नारे लागये। प्रतिज्ञा यात्रा के पूर्वांचल जोन प्रभारी कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रमोद तिवारी के साथ पूर्व विधायक अजय राय, विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह, राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खांडे, विभाकर शास्त्रीय, भगवती चौधरी के साथ अन्य नेता पहुँचे। प्रतिज्ञा यात्रा लेकर पहुँचें प्रमोद तिवारी ने कहा वर्तमान सरकार के खिलाफ लोगो मे आक्रोश है। यात्रा के दौरान मिल रहे अपार जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

इस दौरान सुरेश यादव, मुकुन्द तिवारी, संजय तिवारी, गौरव पाण्डेय, हसीब अहमद, उदय यादव, विजय यादव, अनिल पाण्डेय, जयप्रकाश सिंह, माधवी राय, अफरोज अहमद, नफीस अनवर, दत्तात्रेय त्रिपाठी, विजय निषाद समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button