प्रयागराज । आज ,कांग्रेस, अपना दल, जनाधिकार पार्टी के सयुंक्त प्रत्याशी श्री योगेश शुक्ल ने कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस के मैनिफेस्टो में अल्लाहाबाद के जमीनी समस्याओं पर खास ध्यान दिया गया। योगेश शुक्ल ने मेजा कताई मिल को खुलवाने के अपने संकल्प को दोहराया और नैनी के उद्योगों को पुनःबहाल करने पर ज़ोर दिया। घोषणापत्र में ग्रामीण जनता के लिए शुद्ध पेय जल उपलब्ध करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है।साथ ही निलगाय और आवारा पशुओं से फसल को बचाने हेतु बाढ लगाने के लिए सहायता उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जिसने हर छेत्र के लिए अलग घोषणापत्र तैयार किया।
कांग्रेस के घोषणापत्र में एम्स जैसा अत्याधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल बनाने की बात कही गई। आज की वास्तविकता यह है की किसी भी गंभीर बीमारी की स्थिति में अल्लाहाबाद में बी एच यू जाना पड़ता है. गंगा के साथ साथ उसकी सहायक नदी टोंस की अविरलता सुनिश्चित करने के लिए टास्क फोर्स बनाई जाएगी। योगेश शुक्ल ने भरोसा दिलवाया की जिस तरह केंद्रीय घोषणापत्र पर लोगो ने भरोसा जताया है वह हमारे स्थानीय वादो पर भी भरोसा जताएंगे।


