
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बारिश का मौसम शुरू हो गया है और वन्य जीव जंतुओं का अपने घरों से बाहर निकलना भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज मुंडेरा स्थित RTO ऑफिस के पास एक निर्माणाधीन मकान में अचानक से एक मगरगोह दिखाई दिया। काफी डेंजरस था और काफी भीड़ हो गई थी लोगों में दहशत का माहौल था। जिस पर लोगों ने तुरन्त शहर के जाने माने सर्पमित्र अंकित टार्जन को फोन किया और अंकित वहाँ तत्काल पहुँचे और उसे सुरक्षित निकाला फिर उसे ले जाकर अरैल के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया। अंकिता जैन पत्रकार बंधुओं से निवेदन करते हुए कहा कि अब जीव जंतुओं और पशु पक्षियों को बचाने का समय आ गया है । इसलिए आप सभी से निवेदन है कि अंकित टार्जन का मोबाइल नंबर अपने अपने समाचार पत्र और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित कर वन्य जीवों को बचाने में हमारी मदद करें।



