स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक जाने का सफर हुआ आसान

अब सीधे केवडिय़ा तक जा सकेगी महामना एक्सप्रेस
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए अब सीधे ट्रेन से केवडिय़ा तक जा सकेंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा वाले शहर तक महामना एक्सप्रेस चलाई जा रही है। केवडिय़ा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महामना एक्सप्रेस की विस्तारित यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री ने रविवार को 11:12 बजे 09130 वाराणसी-बड़ोदरा साप्ताहिक ट्रेन समेत केवडिय़ा तक विस्तारित आठ ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। केवडिय़ा से वाराणसी आने वाली महामना एक्सप्रेस का मंगलवार और वाराणसी से केवडिय़ा जाने वाली ट्रेन का गुरुवार को संचालन होगा।
उद्घाटन के लिए महामना एक्सप्रेस स्पेशल के तौर पर दिन 11:12 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर दोपहर 13:57 बजे प्रयागराज छिवकी आएगी। अगले दिन 14:57 बजे केवडिय़ा स्टेशन पहुंचेगी। नियमित संचालन के समय यही ट्रेन ( 09104) वाराणसी से सुबह 5:03 बजे प्रस्थान कर सुबह 8:10 बजे प्रयागराज छिवकी आएगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 9:15 बजे केवडिय़ा पहुंचेगी। केवडिय़ा से ट्रेन (09103) शाम 6:55 बजे प्रस्थान कर अगली शाम 05:03 बजे प्रयागराज छिवकी स्टेशन आएगी।



