प्रदेश

नगर के सभी स्वास्थ चिकित्सा केंद्र एवं अस्पतालों को गोद लेंगे भाजपाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइन में पार्टी के द्वारा आए हुए आगामी कार्यक्रमो को लेकर मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रम में मुख्य रुप से नगर के सभी स्वास्थ चिकित्सा केंद्र एवं अस्पतालों को सौंदरीय करण एवं सुविधाएं हेतु भारतीय जनता पार्टी गोद लेने का कार्य करेगी जिससे स्थानीय स्तर पर आम जनता को अच्छी चिकित्सा एवं शिक्षा प्राप्त हो सके। और आगे उन्होंने कहा कि महानगर के सभी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शिविर लगाकर सेंटर पर आए हुए लोगों की सेवा और उनका सहयोग किया जाएगा साथ ही सभी वार्ड स्तर पर शिविर के माध्यम से समाज के अंदर प्रति दिन अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने वाले लोगों को एवं स्थानीय स्तर पर रहने वाले लोगों को टीकाकरण अभियान के द्वारा कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरुक किया जाएगा और कोविड वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। और इसके अलावा जो लोग कोरोना से संक्रमित हो गए थे और अब ठीक है फिर भी उनकी स्वास्थ की चिंता हेतु भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पोस्ट कोविड हेल्पलाइन टेलीमेडिसिन सेंटर के माध्यम से उन्हें निशुल्क दवा एवं इलाज उपलब्ध कराने के कार्य किए जाएंगे और प्रदेश सरकार के लाभकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार किया जाएगा। जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी बताया कि नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र एवं अस्पतालों को सुसज्जित एवं सुविधाएं हेतु भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद विधायक महापौर एवं वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को गोद लेने के लिए बैठक में चयनित किया गया और सभी कार्यों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए आगे उन्होंने बताया कि बैठक में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र को गोद लेने के प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा एवं सह प्रभारी अनुपम मालवीय और पोस्ट कोविड हेल्पलाइन टेली मेडिसिन टीम के प्रभारी देवेश सिंह एवं सह प्रभारी डॉक्टर सुशील सिन्हा एवं टीकाकरण अभियान के प्रभारी राजू पाठक सह प्रभारी सचिन जायसवाल एवं प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार के प्रभारी विवेक अग्रवाल एवं सह प्रभारी राजन शुक्ला को चयनित किया गया
बैठक में मुख्य रुप से देवेश सिंह सिंह रमेश पासी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल गिरजेश मिश्रा विजय श्रीवास्तव अजय सिंह ज्ञानेंद्र मिश्रा अनिल भट्ट दीनानाथ कुशवाहा संजय कुशवाहा कौशिकी सिंह ज्ञान बाबू केसरवानी गौरव गुप्ता दिनेश विश्वकर्मा किशोरी लाल जायसवाल दिलीप केसरवानी गया प्रसाद निषाद मुकेश कसेरा सत्या जायसवाल आदि रहे।

Related Articles

Back to top button