इलाहाबाद । विश्व विद्यालय इलाहाबाद द्वारा गणतंत्र दिवस पर विश्व विद्यालय परिसर के सिनेट हॉल में आयोजित उत्कृष्टता सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री अरूण टण्डन व कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हांगलू ने परेड स्थित मलिन बस्ती की बच्ची अनन्या उर्फ महक जिसके नाम उत्तर प्रदेश मे सबसे कम उम्र में आधार कार्ड होल्डर का रिकार्ड दर्ज है उसे ऐक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया।

अनन्या को माननीय न्यायमूर्ति अरूण टण्डन एवं कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हांगलू ने अंग वस्त्रम, सर्टिफिकेट व ऐक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया।नाजिया नफीस ने बताया कि अनन्या का रेकमनडेशन अल कौसर सोसायटी द्वारा कुलपति इलाहाबाद विश्व विद्यालय इलाहाबाद के समक्ष किया गया था।
कुलपति ने वंचित तबके की बच्ची अनन्या को सम्मानित करके बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटियों को आगे बढ़ाने का संदेश समाज को दिया है। जिसके लिए संस्था कुलपति महोदय और इलाहाबाद विश्व विद्यालय को धन्यवाद देती है।
नाजिया ने कहा कि मलिन बस्ती में विषम परिस्थिति में पैदा हुई अनन्या बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का स्वयं जीवंत उदाहरण है। समाज को इस से प्रेरणा लेना चाहिए।



