सिंधियत जी खुशबू में बही सिन्धी भाषा की बयार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के द्वारा आयोजित सिंधी नाटक सिंधियत जी खुशबू में मुम्बई से आए कलाकारों (सिन्धु सखा संगम)ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति कर प्रत्येक व्यक्ति के मनमानस में सिंधी भाषा में हुए इस कार्यक्रम की सुन्दर छाप छोड़ी, भाषा विभाग उत्तर प्रदेश प्रत्येक वर्ष सिंधी अकादमी जिसका उद्देश्य सिंधी भाषा को घर घर पहुंचाने का लक्ष्य है इसी के अंतर्गत आज प्रयागराज के राझू दयाली सिंधी धर्मशाला हिम्मतगंज में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। जिसके अतिथिगण मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी और भारतीय सिन्धु सभा(रजि)के प्रदेशाध्यक्ष नरेश जोतवानी जी रहे कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण सिंधी नाटक सिंधियत जी खुशबू रहा जिसके माध्यम से भाषा का प्रचार हुआ। कार्यक्रम में 12 समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने कोरोनकाल में समाज एवं शहर में अग्रणी भूमिका निभाई जिनके नाम हैं। भीष्म जी शर्मा,महेश मलंग बलराम बजाज,पूरन दास,मनीष महाराज,निरंजन शर्मा,परसराम पमनानी तुलसीदास साधवानी राधेलाल बजाज गंगाराम हेमानी,दीपक विरमानी अतिथिगण सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सिंधी समाज ने देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है और यह एक व्यापारी वर्ग है जिसको सरकार हमेशा सहयोग करती है। प्रो रीता बहुगुणा जोशी जी ने कहा कि सिंधी समाज से मेरा बचपन का साथ रहा है और यह एक सीधा एवं सरल समाज है मैं अपने आपको समाज के बीच में पाकर प्रफुल्लित महसूस करती हूं। कार्यक्रम के संयोजक अकादमी सदस्य विजय पुर्सवानी रहे,मुख्य रूप से श्री धर्मपाल मदनानी,इंदर मध्यान,भगवान दास,उमाशंकर आयलनी, अनिल करमचंदानी, रतन मल केवलानी,श्याम केसवानी भजनलाल कन्हैयालाल रायचंदानी,विजय चंदानी, भरत हीरानी, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।




