Latest
फारान ने नेशनल क्रिकेट क्लब को जिताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मो. जेब फ़ारान के अर्धशतक (76) से नेशनल क्रिकेट क्लब ने प्रयागराज स्मैशर्स को सात विकेट से हराकर समर कप क्रिकेट सीरीज में पूरे अंक अर्जित किये।
डीएवी कालेज मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में प्रयागराज स्मैशर्स ने 24.3 ओवर में 157 रन (मनीष 59, रंजीत दास 30, आकाश सिंह 20, अमरदीप व रिंकू श्रीवास्तव तीन-तीन, अनस अहमद दो विकेट) बनाये। जवाब में नेशनल क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 161 रन (मो. जेब फारान 76, अनस अहमद 26, मनीष 2/39) बना लिये।

