Latest

इविवि: 8500 छात्र देंगे विषम सेमेस्टर की परीक्षा, स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संबद्ध कॉलेजों में परास्नातक, विधि एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं (प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर) तीन अप्रैल यानी शनिवार से तीन पालियों में ऑनलाइन मोड में होगी। विषम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 8500 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसी दिन से स्नातक के बैक पेपर भी होंगे। इसके लिए तकरीबन 1500 छात्र पंजीकृत हैं।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार ने बताया कि स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष की परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, पीजी, प्रोफेशनल और विधि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 अप्रैल से होंगी। स्नातक प्रथम वर्ष एवं सम सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई में कराने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button