Latest

साकेत धाम कुंभ मेला आश्रम में महामंडलेश्वर माधवदास हिटलर बाबा ने कोरोना नाशक हवन प्रारंभ

(अनंत पांडेय) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। कुंभ मेला क्षेत्र में भारत देश के विभिन्न क्षेत्रों से साधु संतों एवं महामंडलेश्वर और जगतगुरु का आगमन प्रारंभ हो गया है। साकेत धाम आश्रम में जगतगुरु रामसुखदास विनायका बाबा के सानिध्य में कथा हवन और कथा का रसपान चल रहा है। साकेत धाम आश्रम में महामंडलेश्वर माधव दास हिटलर बाबा द्वारा कोरोना नाशक हवन भी प्रारंभ कर दिया है। कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु और कुंभ मेला सकुशल संपन्न हो कोरोना महामारी से मेला सुरक्षित रहे इसके लिए हिटलर बाबा के द्वारा कोरोना खात्मा के लिए हवन का कार्यक्रम चलता रहेगा। जगतगुरु राम सुभग दास विनायका बाबा ने कहा मेले में आने वाले श्रद्धालु कोरोना का टेस्ट करवा कर ही आए सभी यात्री श्रद्धालु कुंभ मेला स्नान के लिए पहले से अपनी तैयारी करके आए।

Related Articles

Back to top button