Latest

अनस ने नेशनल क्रिकेट क्लब को जिताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अनस अहमद के खेल (68 रन एवं एक विकेट) से नेशनल क्रिकेट क्लब ने डीएवी क्रिकेट अकादमी को 16 रन से हराकर समर कप क्रिकेट सीरीज में पूरे अंक अर्जित किये।
डीएवी कालेज मैदान पर शनिवार को खेले गये मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब ने 24 ओवर में 151 रन (अनस अहमद 68, मो. जेब फारान 30, संजय गुप्ता 3/24, ऋषभ मिश्र व दानिश नवाज दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में डीएवी अकादमी की टीम 22.2 ओवर में 135 रन (आयूष सिंह 38, अभिषेक कुमार 26, तशफ महमूद 21, ऋषभ मिश्र 20, मो. जेब फारान 2/26, अनस अहमद 1/15) पर सिमट गई।

Related Articles

Back to top button