Latest

युवा चौरसिया समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा युवा महासभा सम्मेलन का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। युवा चौरसिया समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा आठों युवा महासभा सम्मेलन, सम्मान सामुहिक विवाह, रक्तदान का आयोजन श्री कटरा रामलीला कमेटी प्रयागराज में किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए विकास चौरसिया महासचिव ने बताया कि उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथिला नाथ चौरसिया पूर्व राज्यमंत्री, उत्तरप्रदेश सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगे। प्रयागराजा अति विशिष्ट अतिथि, जगत नारायण चौरसिया एवं दीपक चौरसिया (व्यावसायी, प्रयागराज) विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। उक्त महासम्मेलन में चौरसिया समाज के उन्नति, तरक्की, बच्चों के स्वास्थ्य एवं अन्य समाज के मुददो को विशिष्ट चर्चा के साथ-साथ अग्रिम योजनाओं पर भी विचार किया जायेगा। शंकर लाल चौरसिया, संरक्षक उक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि सामुहिक विवाह में वर-वधु को नवजीवन की शुरूआत में उपयोग आने वाली आवश्यक सामग्री दी जायेगी। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए उक्त कार्यक्रम में आने वाले व्यक्तियों का आयोजन कमेटी द्वारा सभी नियमों का सख्ती के साथ पालन किया जायेगा। मास्क व सेनेटाईजर का निरन्तर उपयोग करने का प्रयास किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button