जगद्गुरु श्री स्वामी रामानुजाचार्य महाराज जी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर किया गया पूजन
प्रयागराज (अनुराग शुक्ला) आज श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर अलोपी बाग प्रयागराज में श्री रामानुजाचार्य जी महाराज के प्राकट्य दिवस के उत्सव को धूमधाम से मनाया गया ।

श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज के पावन उपस्थिति में यह उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर श्री रामानुज स्वामी जी का अभिषेक एवं पूजन राजोपचार से किया गया ।

लॉक डाउन का विशेष ध्यान रखते मंदिर के विद्यार्थियों ने पूज्य महाराज श्री के साथ इस उत्सव को मनाया । पूज्य महाराज श्री ने बताया कि श्री स्वामी रामानुजाचार्य जी महाराज श्री भाष्यकार एवं विशिष्टाद्वैत वेदान्त के प्रवर्तक थे, श्री रामानुज स्वामी जी महाराज बड़े ही भगवत भक्त एवं अपने ज्ञान एवं साधना के द्वारा दूर-दूर तक धर्म के प्रचार में ही संलग्न रहते थे ,वे बड़े ही विद्वान एवं सिद्धियों से युक्त थे ।
पूज्य महाराज श्री ने यह भी बताया कि इस अवसर पर कोरोना नामक वैश्विक महामारी से मुक्ति हेतु भी पूजन पाठ किया गया है शीघ्र ही हमारा भारत इस महामारी से मुक्त होगा यही श्री लक्ष्मीनारायण भगवान से प्रार्थना है ।



