Latest

कोरोना का कहर जारी- प्रयागराज में आज रिकॉर्डतोड़ 652 पॉजिटिव, चार की मौत

प्रयागराज। होली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। आंकड़ों को देखें तो पिछले सात दिनों में कोरोना संक्रमितों में 14 गुना की बढ़ोतरी हुई है।
गत 29 मार्च यानी सोमवार को जिले में 33 संक्रमित मिले थे।
इसके बाद 30 मार्च को 60 लोग संक्रमण की चपेट में आए। होली के अगले दिन 31 मार्च को 213 संक्रमित सामने आए। एक अप्रैल को 222 व दो अप्रैल को 296 संक्रमित जांच में मिले। तीन अप्रैल को यह संख्या तेजी से बढ़ी और 396 पर पहुंच गई। इसके 24 घंटे बाद यानी चार अप्रैल को रिकार्ड 475 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला।
आज प्रयागराज में आज रिकॉर्डतोड़ 652 पॉजिटिव, चार की मौत की सूचना आयी ।इसे में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 27 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। एसआरएन से 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जगह-जगह 7714 लोगों की जांच की गई है। एसआरएन में भर्ती मरीजों की संख्या 165 पहुंच गई है।
कोरोना संक्रमण गांव की तुलना में शहर में तेजी से फैल रहा है। रविवार को संक्रमित होने वालों में 80 फीसदी शहरी मोहल्ले के हैं। पहले भी संक्रमित होने वालों में शहरी मोहल्ले के लोग रहे हैं। इसके पीछे का प्रमुख कारण शहर में लापरवाही व नियमों की अनदेखी है। विभाग भी इसे बड़ी लापरवाही मान रहा है।
सीएमओ के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति बाहर से आया है तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। विभाग संबंधित व्यक्ति की पहचान को छिपाकर अपना काम करेगा। सेहत के प्रति हल्की सी भी लापरवाही कई की जिंदगी को संकट में डाल सकती है।

Related Articles

Back to top button