Latest

रानी रेवती देवी के दो वरिष्ठ प्रधानाचार्य एवं आचार्या दीदी विद्याधर द्विवेदी एवं मंजूषा सिंह का हुआ धूमधाम से विदाई समारोह

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बांके बिहारी पांडे ने विद्या भारती के अंतर्गत चलने वाले विद्यालय के दो वरिष्ठ प्रधानाचार्य एवं आचार्या दीदी विद्याधर द्विवेदी एवं मंजूषा सिंह जिन्होंने 40 वर्ष से अधिक तक अपनी सेवाएं दी और सेवानिवृत्त हुए उन दोनों को प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे, संगीताचार्य मनोज गुप्ता एवं आचार्य अशोक मौर्य ने उनके घर पर जाकर उन्हें तिलक एवं अंगवस्त्रम पहनाकर “श्री राम सम्मान” से सम्मानित किया l
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्याधर द्विवेदी प्रधानाचार्य पद को तथा मंजूषा सिंह ने संगीताचार्या के पद को 42 वर्षों से ज्यादा तक सुशोभित किया l सम्मान लेते वक्त दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने विद्यालय को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि हम दोनों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि विद्यालय ने हम सब की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान प्रदान करके हमें आगे और कार्य करने की शक्ति प्रदान की l
बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान करने वालों में रमेश चंद मिश्रा, जटाशंकर तिवारी ,शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे ,आनंद कुमार, दिनेश कुमार शुक्ला ,सत्य प्रकाश पांडे, अवधेश कुमार ,वकील प्रसाद, वाचस्पति चौबे ,प्रभात कुमार शर्मा, दीपक दयाल, मान सिंह यादव, विनय कुमार यादव, विभु श्रीवास्तव, सचिन सिंह परिहार, चंद्रशेखर सिंह, शैलेश सिंह यादव, पायल जायसवाल, रिचा गोस्वामी, प्रवीण कुमार तिवारी, कुंदन कुमार अनूप कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल रहे l

Related Articles

Back to top button