FEATURED
आर्यकन्या डॉट का पुल बंद होने से जनता परेशान- किरन जायसवाल

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या चौराहे से शंकरलाल भार्गव रोड कीडगंज जाने का मार्ग रेलवे पुल मरम्मत के नाम पर साल भर से बंद है। और पुल मरम्मत का कार्य भी अधूरा पड़ा है और मरम्मत का कार्य 3 महीने से ज्यादा समय से बंद है और वरिष्ठ पार्षद एवं नगर निगम में भाजपा की मुख्य सचेतक दिलीप किरन जायसवाल ने इस बात की शिकायत रेल मंत्री एवं डीआरएम आर एम प्रयागराज ई मेल और पत्र भेज कर किया है । पार्षद ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व रेलवे पुल की मरम्मत का कार्य अत्यंत धीमी गति से शुरू हुआ और लगभग 3 महीने से मरम्मत कार्य बंद है। इस लापरवाही से लोगों को एक किलोमीटर घूम कर कोठा पारचा हो कर जाना पड़ता है इस पुल के बंद होने से कोठा पारचा मे हर वक्त जाम भी रहता है इस बात को लेकर उन्होंने मांग किया कि पुल को जल्द खोला जाए!


