Latest

सरायगढ़ी और नखासकोहना की जनता ने मंत्री नंदी को बताई पेयजल आपूर्ति की समस्या

मंत्री नंदी ने दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत पर ईएक्सईएन जलकल को किया तलब

शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नखासकोहना और सरायगढ़ी इलाके में किया भ्रमण

कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बताई अपनी समस्याएं

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को नखासकोहना, सरायगढ़ी इलाके में भ्रमण किया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पेयजल आपूर्ति की समस्या से मंत्री नंदी को अवगत कराया। लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते मंत्री नदी ने तत्काल जलकल के अधिकारियों से वार्ता की और ईएक्सईएन जलकल को तलब किया। तत्काल पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। मंत्री नंदी ने भूत अध्यक्षों सत्या सिंह जी को एवं पन्ना प्रमुखों की आवाज पर जाकर मुलाकात करते हुए होली की शुभकामनाएं दी एवं लोगों की समस्याएं सुनी। सराय घड़ी और नखास कोना के लोगों ने मंत्री नंदी को बताया कि पिछले कई महीनों से पूरे इलाके में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है दूषित जलापूर्ति के साथी सुबह और शाम पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाती है। लोगों ने मंत्री नंदी से एक और ट्यूबवेल लगवाए जाने की मांग की। मंत्री नंदी ने कहा कि लोगों की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा उन्होंने जीएम जलकल व ईएक्सईएन जलकल को तत्काल समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया।
मंत्री नंदी ने बूथ अधक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं पन्ना प्रमुखों के घर जाकर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ परिजनों व अन्य लोगों से मुलाकात करते हुए होली की शुभकामनाएं दी और समस्याएं सुनी। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। मंत्री नन्दी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता का परिवार उनके परिवार की तरह है। जिनके सुख दुख में सदैव खड़े रहने का प्रयास करते हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि होली के अवसर पर प्रेम और स्नेह के रंगों को और प्रगाढ़ करने के लिए वे बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं पन्ना प्रमुखों के आवास पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। मंत्री नंदी ने गुरुवार को श्री प्रकाश जयसवाल गुलाम मोहिउद्दीन, रज्जन अली, ओमप्रकाश अग्रहरी, भरत केसरी अरुण केसरवानी, मोहम्मद नसीम अख्तर, मोहम्मद अरमान कुरेशी, मोहम्मद जुनेद, समीर कुरेशी के घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, सुमित वैश्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button