प्रदेश

छावनी परिषद कर्मचारियों ने की पुराने नालों की सफाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। छावनी परिषद के सफाईकर्मियों ने मंगलवार को सदर बाजार क्षेत्र स्थित पुराने नालों में व्याप्त गंदगी को सफाई अभियान के तहत बजबजा रहे नालों की गंदगी निकाल किया साफ। स्वच्छता अभियान के मद्देनजर छावनी परिषद के सीईओ अमित कुमार बाबूराव के निर्देश पर एरिया इन्सपेक्टर अशोक कुमार ने अलग से सफाई कर्मचारियों की एक टीम बनाई और उन्हें महीनों से बजबजा रहे पुराने नालों की सफाई का आदेश दिया दिन भर नालों से गंदगी निकाली गई खुद एरिया इन्सपेक्टर अशोक कुमार सफाई अभियान के दौरान‌ पूरे समय खड़े रहे।

Related Articles

Back to top button