समाजवादी व्यापार सभा की बैठक मैं पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता को श्रद्धांजलि दी

( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी व्यापार सभा की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के निवास स्थान कोठा पार्चा में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि श्यामाचरण गुप्ता जी समाजवादी पार्टी के स्तंभ थे। दो बार सांसद रहे प्रयागराज महापौर जैसे पद को सुशोभित किया है व्यापार के क्षेत्र में इतिहास लिख दिया है । शोक सभा में उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट मौन रखकर परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह महान दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की शोक व्यक्त प्रदेश सचिव विजय गुप्ता राजेश गुप्ता महानगर अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी नगर महामंत्री नंदा निषाद अशोक गुप्ता सुरेश सिंह मो. अरशद गणेश साहू रोशन अंसारी सावित्री सिंह तबरेज अंसारी मिथिलेश पांडे आशुतोष घनश्याम यादव रानी केसरवानी मो.चांद आरती केसरवानी अनीता गुप्ता आशा गुप्ता आदि लोग बैठक में शामिल रहे।


