Latest

डीआईओएस के आदेश से बढ़ा टेंशन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा हाई स्कूल के परीक्षार्थियों का परीक्षा संबंधी डिटेल अपलोड करने का दिया गया आदेश प्रधानाचार्यों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उनका टेंशन बढ़ गया है।

उनके समझ में नहीं आ रहा कि लॉकडाउन की इस अवधि में मात्र एक दिन में परीक्षार्थियों का छमाही परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा का डिटेल कैसे अपलोड किया जा सकता है।

लॉकडाउन के चलते जहां साइबर कैफे आदि बंद हैं वहीं अनेकों कॉलेज ऐसे हैं जहां कंप्यूटर की सुविधा नहीं है। जहां कहीं है भी वहां सर्वर की समस्या है।

कोरोना संकट को देखते हुए प्रधानाचार्यों की चिंता वाजिब दिखती है और जिला विद्यालय निरीक्षक का आदेश अव्यवहारिक लगता है।

आज जो हालात हैं उनको देखते हुए परीक्षार्थियों का डिटेल एक दिन में दे पाना संभव नहीं लग रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार को पत्र जारी कर कालेजों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल 2021 के परीक्षार्थियों का छमाही परीक्षा का परीक्षाफल और कालेज द्वारा ली गई प्री बोर्ड परीक्षा का परिणाम 18 मई की शाम तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button