Latest

भारत विकास परिषद “कृष्णा शाखा “का तीज उत्सव ,कृष्ण जन्मोत्सव एवं गणेश चतुर्थी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारत विकास परिषद “कृष्णा शाखा “का तीज उत्सव ,कृष्ण जन्मोत्सव एवं गणेश चतुर्थी का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।सभी सदस्य कान्हा, राधा एवं गोपियों के रूप में अत्यंत मनभावन लग रही थी। रंग-बिरंगे परिधान में नृत्य करते कान्हा और राधा बेहद आकर्षक लगी । सभी ने जमकर मस्ती की अध्यक्ष सारिका अग्रवाल राठौर ने सभी का स्वागत एवं सचिव शालिनी गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम की संयोजिका पूर्व अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव एवं रामेश्वरी केसरवानी थी कार्यक्रम में कोषाअध्यक्ष निशा जायसवाल, महिला संयोजिका हेमा अग्रवाल ,पूर्व अध्यक्ष मोनिका जयसवाल नेहा, नंदिनी ,मधु ,पूजा अग्रवाल एवं अन्य सदस्य शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button