यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा रद्द करना सरकार का बेहतर कदम भाजपाइयों ने यूपी सरकार के फैसले का किया स्वागत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं निरस्त करने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने फैसले का स्वागत करते हुएे कहा कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को रद्द करना सरकार का बेहतर कदम है क्योंकि बच्चे इस देश का भविष्य है इसलिए इनकी जिंदगी बचाना और उनके भविष्य को संवारना हम सबकी जिम्मेदारी है यही कारण है उत्तर प्रदेश कि योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण से बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं रद्द करके एक तरफ बच्चों की जिंदगी बचाने का कार्य किया तो दूसरी तरफ उनकी जिंदगी संवारने के लिए 1 वर्ष का कार्यकाल व्यर्थ ना जाए इसके लिए उन्हें अगली क्लास के लिए प्रमोट करने का जो फैसला किया है वह अत्यंत ही सराहनीय है और आगे उन्होंने कहा कि जो बच्चे कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ हो गए हैं उनकी शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए ₹4000 का अनुदान प्रति महीने योगी सरकार के द्वारा दिया जाएगा जो अनाथ बच्चों की जिंदगी सवारने का भी कार्य करेगी। और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण से अनाथ हुए बच्चों को सरकार के द्वारा मिलने वाला सहयोग उन्हें प्राप्त हो इसके लिए कार्य करने के लिए जुटेगी। सरकार के इस फैसले का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पार्षद किरन जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्रा ,देवेश सिंह, वरुण केसरवानी ,राजेश केसरवानी ,रमेश पासी ,विवेक अग्रवाल , राजू पाठक, राजन शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव शिव मोहन गुप्ता अमर सिंह मयंक यादव बबलू विधायक केशव शर्मा गया प्रसाद निषाद अभिषेक ठाकुर ,किशन चंद्र जायसवाल, आलोक वैश्य , माया द्विवेदी ,वर्षा जायसवाल ,अंजलि गोस्वामी आभा द्विवेदी आभा सिंह मीनू पांडे रेखा यादव आदि ने सराहना व्यक्ति की।



