Latest

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में एन.सी.सी. डे मनाया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महाविद्यालय में एन.सी.सी डे सेलिब्रेशन और रैंक सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अध्यक्ष शासी निकाय,पंकज जायसवाल ने एन.सी.सी. डे की उपयोगिता बताते हुए कैडेट्सको श्रेष्ठ बनने के गुणों को बताया तथा देश एवं समाज की हर आवश्यकता पर तैयार रहने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या, डॉ0 रमा सिंह ने एन.सी.सी. डे पर कैडेट्स के मनोबल बढ़ाते हुए उन्हे इस दिवस पर देश सेवा हेतु प्रेरित करते हुए बताया कि आजादी के बाद युवाओं के जोश, जज्चे को बरकरार रखने के साथ अनुशासन बनाए रखने हेतु एन.सी.सी. का गठन किया गया तथा अनुशासन व कर्त्तव्य को सदैव बनायें रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपप्राचार्या, डॉ0 ममता गुप्ता, असिस्टेन्ट
प्रोफेसर, डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल व डॉ० रंजना त्रिपाठी ने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन
किया। कार्यक्रम के अर्न्तगत 18 कैडेट्स को रैंक प्रदान की गयी। सीनियर अंडर ऑफीसर
मृदुला गुप्ता, अंडर ऑफीसर कल्पना व दीपशिखा आदि रहीं। लेफ्टीनेन्ट, डॉ0 दीपशिखा
श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुए एन.सी.सी. दिवस के मनाए जाने की जानकारी दी,
कार्यक्रम का संचालन कैडेट तान्या ने किया।

Related Articles

Back to top button