चुनाव को लेकर पुलिस व जिला अ०नि०समिति के साथ की गयी समन्वय बैठक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।आईजी व डीआईजी तथा एसपी अपराध ने आज पुलिस व जिला अपराध निरोधक समिति के साथ बैठक कर चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किए।जिला प्रयागराज में 15अप्रैल को मतदान होने की तय तारीख के तीन दिन शेष बचे है इसी बीच कोरोना संक्रमण भी बड़ी तेजी से अपना पैर पसार रहा हैं जिसमे आमजनमानस की सुरक्षा व स्वयं को सुरक्षित कर त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सम्पन्न कराना पुलिस प्रशासन के सामने बहुत बड़ी चुनौती है।आज प्रयागराज रिजर्व पुलिस लाइन में आईजी के.पी.सिंह व डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी तथा एसपी आशुतोष मिश्र द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सकुशल संपंन्न कराये जाने को लेकर जिले के पुलिस व जिला अपराध निरोधक समिति के साथ एक बैठक कियागया उन्होंने उपस्थित लोगो से कहा आप की सहभागीता से पूर्व में भी कई आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराये गए है आगे भी समन्वय स्थापित कर कार्यकरे और चुनाव को भी सकुशल सम्पन्न कराये।बैठक में पुलिस एवं समिति अधिकारीयो से कई विन्दुओं पर विचार विमर्श किया।




