Latest

इविवि: शोध में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 17 को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट-2020) के अब 17 जनवरी को कराई जाएगी। सात से आठ जनवरी के बीच इविवि के आधिकारिक पोर्टल पर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। यह बदलाव गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय से परीक्षा तिथि टकराने पर लिया गया है। इविवि समेत संघटक कॉलेजों में विभिन्न विषयों में पीएचडी के लिए इविवि प्रशासन ने 28 जुलाई से आवेदन मांगे थे। आवेदन की अंतिम तिथि पांच सितंबर तय की गई थी। कुल 625 सीटों में 203 इविवि और बाकी सीटों पर कॉलेजों में प्रवेश के लिए 10 जनवरी को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित थी। क्रेट-2020 के को-ऑर्डिनेटर प्रो. आईआर सिद्दीकी ने बताया कि ऑफलाइन मोड में यह प्रवेश परीक्षा 17 जनवरी को कराई जाएगी। कोविड-19 गाइडलाइन के अनुपालन में एक केंद्र पर अधिकतम 400 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी।

Related Articles

Back to top button