गंगा तट से

बाइक सवार युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर महिला की चेन उड़ाई

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार। बेखौफ बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर वाराणसी से शहर आयी एक महिला की सोने की चेन उड़ा दी। घटना उस वक्त हुई जब महिला मंदिर में दर्शन कर लौट रही थी। वाराणसी के रहने वाले वृजवल्लभ अग्रवाल 27 मार्च को अपने बहनोई शरद चंद्र अग्रवाल से मिलने शहर आए थे। 29 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ सिविल लाइंस हनुमान मंदिर दर्शन करने गए। वहां से रिक्शा से घर लौट रहे थे। रास्ते में प्रयाग संगीत समिति के सामने बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनकी पत्नी को रोका और धमकाकर उनके गले में पड़ी सोने की चेन उतरवायी और लेकर कागज में लपेट दिया। कागज की पुड़िया उन्हें दी और कहा कि अपराध इतना बढ़ गया है कि चेन के लिए बदमाश हत्या कर दे रहे हैं। चेतावनी देकर बाइक सवार चले गए। थोड़ी देर बाद जब महिला ने कागज खोला तो उसमें एक पत्थर का टुकड़ा था। वह पति के साथ सिविल लाइंस थाने गई और आपबीती पुलिस को बताई।पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button