Latestकुंभगंगा तट सेधर्ममेला समाचार

शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ के शिविर में बह रही भक्ति और ज्ञान की धारा

प्रयागराज। गोवर्धनपुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के सेक्टर-13 तुलसी मार्ग स्थित शिविर में भक्ति, ज्ञान और अध्यात्म की धारा प्रवाहित हो रही है। समाज सेवा का भी कार्य जोरों से चल रहा है। इसी के तहत 10 और 11 फरवरी को मुफ्त नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया है।


शिविर में प्रतिदिन दंडी स्वामियों का भंडारा जारी है। श्रीमद्भागवत कथा भी चल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा रस का पान करने पहुंच रहे हैं। सोमवार को चंद्र मौलेश्वर भगवान की पूजा का कार्यक्रम है।

यह चंद्रमौलेश्वर भगवान शिव ने स्वयं आदि शंकराचार्य जी को प्रदान किया था। षोडशोपचार पूजन के साथ 1000 कमल पुष्पों से सहस्त्रार्चन किया जाएगा। शंकराचार्य महाराज ने बताया कि धार्मिक कार्यों के साथ वह सामाजिक कार्यों में लगे हैं, क्योंकि सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा ही है।

उनके इन सामाजिक कार्यों में संस्थाओं के साथ लोगों का भी बराबर सहयोग मिल रहा है। इसी के तहत यहां दो दिवसीय मुफ्त नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर 10 फरवरी को शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगा। उनके सानिध्य और श्री आद्य शंकराचार्य धर्मोत्थान संसद जकीपुरा गोवर्धन मथुरा के तत्त्वावधान में आयोजित होने वाले इस शिविर में महावीर सेवा सदन कोलकाता सहयोगी संस्था है।

स्वामी जी ने बताया कि शिविर में सुयोग्य चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच कर दवाएं देने के साथ तत्काल चश्मा भी बनवाकर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनको भी नेत्र सम्बन्धी कोई परेशानी हो वे शिविर में आकर लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button