Latest
जिले में मिले 1704 कोरोना संक्रमित, 9 की मौत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। हर दिन नए कीर्तिमान बन रहे हैं। रविवार को पूरे जिले में 1628 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
आठ लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को जिलेभर में कुल 11492 लोगों की जांच की गई। विभिन्न अस्पतालों से कोरोना की 290 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
सोमवार को कुल 268 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक 29414 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है।



