श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के शाही स्नान की शोभायात्रा में पहली बार

अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद् के सभी पदाधिकारी सम्मिलित

( अनुराग शुक्ला )
हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के शाही स्नान की शोभायात्रा में पहली बार अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद् के सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। शोभायात्रा में रथ पर, अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद् के राष्ट्रीय संरक्षक सनातन ज्ञान पीठाधीश्वर श्री मद् जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज के साथ साथ परिषद् के
राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी शंकराश्रम जी महाराज उपाध्यक्ष स्वामी प्रणवानन्द जी महाराज संगठन मंत्री स्वामी रामाश्रम जी महाराज प्रचार मंत्री स्वामी ज्ञानेश्वर आश्रम जी महाराज
मंहत भरत आश्रम जी
मंहत मिथलेश आश्रम जी
मंहत पाठक स्वामी जी
आदि सभी दण्डी स्वामी एवं परिषद् के सभी पदाधिकारी गण, सहित जूना अखाड़ा के लगभग 50 हजार नागा संन्यासी सहित शोभायात्रा करते हुए, शाही स्नान के बाद जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज माँ गंगा से राष्ट्र में सुख शांति एवं कोरोना रुपी महामारी का अंत के लिए, प्रार्थना किएँ।




