Latest

ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में छात्रों ने किया जमकर प्रदर्शन

छात्रों के हंगामे को देखते हुए कई थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर किया तैनात

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में गुरुवार को छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। काफी संख्या में छात्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर हंगामा करते हुए वहां पहुंच गए। परीक्षा नियंत्रण कार्यालय को घेर लिया। छात्रों के हंगामे को देखते हुए एहतियात के तौर पर कई थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर तैनात कर दी गई है। बता दें कि छात्र सुबह 10:00 बजे से ही लगातार हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस वहां तैनात है ताकि स्थिति बिगड़ने पर से नियंत्रण किया जा सके।
जानकारी के मुताबिक छात्रों का कहना है कि जब तक ऑफलाइन परीक्षा निरस्त करने की बात नहीं कही जाती तब तक वो वहां से नहीं जाएंगे। बता दें कि मौजूदा स्थिति यह है कि छात्रों ने दोपहर 2:00 बजे के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय का मेन गेट भी बंद कर दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। छात्रों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि उनकी पढ़ाई ऑनलाइन होती रही है। कक्षाएं पर ऑनलाइन चली हैं. इसलिए परीक्षा भी ऑनलाइन होनी चाहिए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र इसी बात को लेकर हंगामा कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब परीक्षा जूम पर हुई है। इसलिए परीक्षा रूम पर ही होगी। ऑफलाइन परीक्षा का विरोध पहली बार नहीं हो रहा है। इसकी घोषणा होने के बाद से ही प्रशासन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑनलाइन परीक्षा के दबाव बनाते हुए प्रदर्शन हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस और छात्रों में मोड बंद करने के बाद झड़प भी हुई लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Related Articles

Back to top button