कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लिया गया मतदान अवधि बढ़ाने का फैसला

इस बार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पंचायत चुनाव 2021 पहले हुए चुनाव में मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहता था। लेकिन इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समय ज्यादा दिया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अफसरों ने यह फैसला लिया है। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान 11 घंटे होगा। ऐसा पहली बार है जब निर्वाचन आयोग ने मतदान करने के लिए इतना समय दिया है। इस बार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा। शाम 6 बजे तक जो लोग मतदान की लाइन में लग जाएंगे।वह अपना वोट डालकर ही जाएंगे चाहे रात हो जाए। कोरोना के संकट को देखते हुए आयोग ने ऐसी व्यवस्था दी गई है। पहले हुए चुनाव में मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहता था। लेकिन इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समय ज्यादा दिया गया है। मतदान के समय का निर्धारण करते समय अफसरों को अंदाजा था कि कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता और अब वही हालत है। इसी हिसाब से प्रशासन ने तैयारी कर ली है। कोरोना का संक्रमण बचाते हुए मतदान कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने मतदान के लिए 5269 बूथ बनाए।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने 5269 बूथ बनाये है। एक साथ चार पदों के लिए चुनाव हो रहा है। इसलिए मतदान करने में भी देरी होगी। हर मतदाता को चार पर्चियों पर मोहर लगानी होगी। इस बार ग्राम पंचायत सदस्य को छोड़कर बाकी पदों पर कई प्रत्याशी हैं। जिला पंचायत सदस्य की 84 सीटों के लिए 1461 प्रत्याशी मैदान में है। ऐसे ही प्रधान की 1540 सीटों के लिए 12465 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बीडीसी की 2086 सीटों के लिए 8984 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों के उम्मीदवार सबसे कम है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम एफआर एमपी सिंह ने बताया कि इस बार मतदान का समय ज्यादा दिया गया है। सभी वोटर पहुंच कम मतदान करें लेकिन कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें।


