Latest

प्रयाग व्यापार मंडल ने महापौर से की शहर के सभी बाज़ारों को सेनिटाइस कराने की माँग

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा व महामंत्री सोहैल अहमद ने कोरोना महामारी में निरंतर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रयागराज की महापौर व नगर आयुक्त प्रयागराज से सभी बाज़ारों को सेनिटाइस कराने की माँग की हैं । पिछले वर्ष इस महामारी में महापौर ने खुद निकल कर सभी बाज़ारों को सेनिटाइस कराने का कार्य किया था । अब पुनः जब कोरोना महामारी का प्रकोप अपनी विकराल रूप ले रहा हैं और त्योहारों के कारण बाज़ारों में हलचल भी चल रही हैं , ऐसे में विशेष तौर से चौंक , नाकास कोना , कोठा पार्चा , लीडर रोड , हेविट रोड , सिविल लाईनस , कटरा , रौशन बाग , सुलेम सराए , प्रीतम नगर , मूँडेरा , अल्लाहपूर , राजापुर , राजरूप्पूर , दारागंज , बड़ी स्टेशन , नरूला रोड , करेलि , अटाला , अलोपीबाग जैसे सभी बाज़ारों को सेनिटाइस कराने के लिए माँग रखी हैं ।

अगर बाज़ारों को उनकी साप्ताहिक अवकाश के दिन सेनिटाइस कराया जाएगा तो नगर निगम व दुकानदारो दोनो को सहूलियत होगी । बाज़ार के अवकाश वाले दिन बाज़ार में नगर निगम की गाड़ियाँ आराम से जा सकेंगी एवं दुक़ानो का शेटेर भी उस दिन बंद रहेगा जिससे कार्य सफलतापूर्ण हो सकेंगा ।
व्यापारियों की माँग पर महापौर ने विश्वास दिलाया की जिस तरह पूरे शहर में नगर निगम अपने कार्यों को निभा रहा हैं , जल्द ही इस दिशा में सभी प्रमुख बाज़ारों को चिन्हित करकें एक-एक बाज़ार को सेनिटाइस कराया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button