हंडिया के मानिकपुर बूथ पर पुनर्मतदान

शाम छह बजे तक 59.55 फीसद मतदान
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पांचवे चरण के मतदान के बाद गुरुवार को हंडिया के मानिकपुर बूथ पर पुनर्मतदान हो रहा है। आज सुबह 7:00 बजे दोबारा मतदान शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। इस बूथ पर तीन बजे तक 51.04 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सुबह सात से शाम छह बजे तक हंडिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 311 प्राइमरी विद्यालय मानिकपुर में मतदान हुआ। इस बूथ पर 1058 वोटर हैं। इसमें 545 पुरुष और 513 महिलाएं है। इसमें 287 पुरुषों और 343 महिलाओं ने मतदान किया। यहां पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में मतदान प्रति उत्साह उस दिन दिखा था। शाम छह बजे तक 59.55 फीसद मतदान के बाद पीठासीन अधिकारी बस्ता और ईवीएम मशीन लेकर जमा करने के लिए मुंडेरा मंडी को रवाना हुए। वह मुंडेरा मंडी पहुंचे तो उनका चुनाव बस्ता रास्ते में कहीं गुम हो गया। उन्होंने इसकी जानकारी निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अफसरों को दी। सोमवार को भी दिन भर तलाश हुई । फिर शाम को इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को दी गई। मंगलवार को निर्वाचन आयोग ने वहां पर प्रदेश के छठवें चरण के मतदान के साथ कराने का फैसला लिया है। उप निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय ने बताया कि उस बूथ पर हुए मतदान को शून्य मान लिया गया है। अब इस बूथ पर आज तीन मार्च को मतदान कराया जा रहा है। फिर मतों की गणना 10 मार्च को होगी। प्रेक्षक की निगरानी में मतदान हो रहा है।




