Latest

अदभुत था दिव्य कुंभ भव्य कुंभ : दिव्यकांत

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दिव्य कुंभ भव्य कुंभ पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का समापन यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल और इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव एसपी द्विवेदी एवं एक्टर, फैशन डिजाइनर और वर्ल्ड वाइड फोटोग्राफर मनु पुरवार ने किया। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कहा कि वर्ष-2019 में तीर्थराज प्रयाग में लगा कुंभ मेला और उसका आयोजन अपने आप में भव्य था जिसके शानदार आयोजन की चर्चा विश्व स्तर पर हुई। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में लगे चित्र अपने आप में अदभुत है। एक – एक चित्र में शानदार कुंभ के आयोजन की झलकिया दिख रही है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कुंभ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी के लिये आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दिया। अतिथियों ने प्रसिद्ध गायिका  कंचन मीणा- विवेक मिश्रा, मोमी डे,  शिखा खन्ना, आनंद श्रीवास्तव, जीजीआईसी गोहरी के प्रधानाचार्य डा रविभूषण, मुन्नी देवी रामबालक इण्टरमीडिएट कालेज के प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय, फोटोग्राफर विवेक यादव, गायक मनोज सिंह मन्नू गहमरी सहित अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा हरिप्रकाश यादव, मुन्नी देवी रामबालक इण्टरमीडिएट कालेज कोटवा के प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय और पाण्डेय एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष पं राजीव कुमार पाण्डेय ने आयोजन समिति के सचिव राजीव कुमार मिश्रा और वरिष्ठ उप प्रबंधक/ एपीएस की प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा को भव्य आयोजन के लिये स्मृति चिह्न और शाल भेटकर सम्मानित किया। समीति के संरक्षक पूर्व अपर आयुक्त कृष्ण चन्द्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button