इलाहाबाद। यूइंग क्रिश्चियन महाविद्यालय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति रत्तन लाल हांगलू का सेमिनार के दौरान अराजक तत्वों द्वारा घेराव और अभद्रता करने के संदर्भ में जिलाधिकारी आवास पर धरना और आगे के कदमों पर विचार के संदर्भ में सीएमपी महाविद्यालय में ऑक्टा कार्यकारिणी की आपात बैठक हुई।

बैठक में महासचिव ने बताया कि 30 जनवरी को अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कांत मिश्र की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें महासचिव डॉक्टर उमेश प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव डॉ राजेश कुमार गर्ग और डॉ एस पी सिंह थे, 30 जनवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी से मुलाकात की थी।ऑक्टा अध्यक्ष ने 30 जनवरी की शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि से हुई वार्ता का विवरण कार्यकारिणी के समक्ष रखा ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऑक्टा प्रतिनिधि मंडल को प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के संदर्भ में बताते हुए यह आश्वस्त किया था कि दो सप्ताह के अंदर इस संदर्भ में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि फिलहाल कम से कम दो सप्ताह के लिए ऑक्टा को धरना स्थगित कर देना चाहिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आश्वासन को देखते हुए ऑक्टा कार्यकारिणी ने इससे जुड़े तमाम मुद्दों पर विचार करते हुए धरने को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया । दो सप्ताह बाद कार्यकारिणी की बैठक में इस संदर्भ में आम सभा के निर्णय के अनुसार अगले कदम के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
बैठक का संचालन महासचिव डॉ उमेश प्रताप सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर राजेश कुमार गर्ग ने किया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष डॉ रामप्रकाश सिंह, डॉ रणधीर सिंह, डॉक्टर एस पी सिंह, डॉक्टर रेखा रानी, डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव, डॉ इरम फरीद उस्मानी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।




