Latest
स्वदेश सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में छात्राओं ने दिखाई रुचि
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।स्वदेश सेवा संस्थान द्वारा विगत दो वर्षों से प्रयागराज में वंचित बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत लगभग तीन सौ बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं ।
स्वदेश सेवा संस्थान द्वारा वर्तमान में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बड़ा बघाड़ा संस्था पर प्रोफेसर डॉ अविनाश पांडे द्वारा नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई गई।
इस अभियान की शुरुआत 23 मार्च को ईश्वर शरण कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद शंकर सिंह सर द्वारा नए सदस्यों को सदस्यता दिलाकर शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत अब तक अवंतिका, रसिका, मधु, स्वेता, निष्ठा, मुस्कान,रानी, प्रज्ञा कुमारी, संध्या , दिवाकर,महेंद्र, सूर्य प्रताप, दिव्यांश, सुधांशु, रंजीत, आरती,अंजली आदि लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण किया।




