कांग्रेसजनों ने कैप्टन सतीश शर्मा के निधन को दुखद बताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कांग्रेसजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ पार्टी नेता एवं गाँधी परिवार के निकटस्थ कैप्टन सतीश शर्मा के निधनपर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी की शोक सभा अध्यक्ष नफ़ीस अनवर की अध्यक्षता में हुई। राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि कैप्टन शर्मा अत्यंत ईमानदार, मृदुभाषी और उदारवादी थे। मंत्री और सांसद के रूप में अपने कार्य से अमिट छाप छोड़ी थी । 2 मिनट का मौन भी रखा गया। ज्ञातव्य हो कि उनका निधन कल कैंसर के कारण 73 वर्ष की उम्र में गोवा में हो गया था। पूर्व प्रदेश महासचिव फुज़ैल हाशमी, अजय श्रीवास्तव, हरिकेश त्रिपाठी, राजेश राकेश,परवेज़ सिद्दिकी, प्रदीप द्विवेदी, अरशद अली, अनिल श्रीवास्तव, सिब्तैन बब्लू , राजकुमार शुक्ला, हरिचरण यादव, मो0 हसीन, हाजी सरताज, राम मनोरथ सरोज आदि ने शोक व्यक्त किया हैं ।




