हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद, लाखों बंटी दक्षिणा

मास पर्यन्त चला अन्नक्षेत्र
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला क्षेत्र में संगम लोवर मार्ग पर स्थित श्री देवरहा बालक बाबा आश्रम अन्नक्षेत्र जौनपुर में माघ मास के अंतिम दिन पूर्णिमा को हजारों लोगों को चाय और प्रसाद का वितरण किया गया। दिनभर आश्रम के स्वयंसेवकों द्वारा सेवा कार्य चलाया गया। आश्रम के संचालन मार्कण्डेय सिंह मुन्ना भाई द्वारा प्रसाद पाने वाले हर व्यक्ति को 20 रुपये की दक्षिणा दी गयी। प्रसाद ग्रहण करने वालों के अलावा भी बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों को दक्षिणा दी गई। जो भी आया खाली हाथ नहीं गया। सुबह होते ही चाय और चना प्रसाद के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गयी। ती है। आश्रम के स्वयंसेवक श्रद्धाभाव से सभी को भोजन कराते हैं और सभी को निश्चित दक्षिणा देकर विदा किया जाता है। गरीबों और जरूरत मदों को कपड़े और कम्बल भी दिए गए। मुन्ना सिंह ने बताया कि त्रिजटा तक सेवा कार्य जारी रहेगा।




