Latest

मई जून में गरीबों को मुफ्त आनाज देना सरकार का स्वागत योग्य- राजीव कृष्ण श्रीवास्तव

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सर्व उद्योग व्यापार मंडल और प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर की होने वाली रोजाना की मीटिंग के उपरांत प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी ने कहा की जिस तरह से प्रयागराज में करोना का संकट दिन बा दिन गहराता जा रहा है इसके लिए प्रयागराज इस्तर की एक सिविल कमेटी के गठन का सुझाव दिया जिसमे की व्यापारी वकील ,डॉक्टर, शिक्षक, छात्र और स्वयं सेवी संस्थाओं को जोड़कर इस माहामारी से लड़ने के लिए कार्ययोजना तैयार होनी चाहिए जल्द ही एक वार रूम का गठन करके 24 घंटे दवा ऑक्सीजन बेड और वेंटीलेटर पर निगरानी होनी चाहिए है हेल्पलाइन नंबर भी सरकार के द्वारा जारी होने चाहिए जिसमे की आनी वाली समस्यो के लिए जवाबदेही तय होनी चहिए।
अध्यक्ष लालू मित्तल ने कहा की रेमड्सिवर दवा की सप्लाई बढ़ी है लेकिन अभी और सुधार की गुंजाइश है केंद्र ऑक्सिजन सिलिंडर के भी आने की खबर राहत भरी है नैनी स्थित गैस प्लांट में खराबी आ जाने पर प्लांट बंद हो गया है जो अत्यधिक चिंता का विषय है हालांकि इंजीनियर उसको सुधारने में लगे हैं।
राजीव कृष्ण श्रीवास्तव ने कहां की मई जून में गरीबों को मुफ्त आनाज देना सरकार का स्वागत योग्य कदम है। मनीष कुमार गुप्ता ने कहा की जीएसटी रजिस्ट्रेशन पर मिलने वाला दुर्घटना बीमा को करोना से मृत्य हुवे व्यापारीयों को दुर्घटना मानते हुवे उसका लाभ देने की सरकार से मांग किया है
आज की मीटिंग का संचालन ओम प्रकाश गुप्ता और अन्नु केसरवानी ने किया ।
आज प्रमुख रुप से अनूप वर्मा आनंद जी टंडन बृजेश सिधाना , बृजेशचौरसिया,नीरज जायसवाल ,अमित सिंह ,अंजनी केसरवानी ,रवि गुप्ता, मुसाब खान ,संजीव मेहरोत्रा, निखिल पांडे ,मुकेश गुप्ता, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद आसिफ, हरेंद्र सिंह लाली सरदार गौतम गुप्ता अकमल अंसारी शिव इंडिया राजेश जवान अरशद अली पुष्पेंद्र सौरभ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button