Latest

यमुना का सीना चीर कर बेखौफ तरीके से हो रहा बालू का अवैध खनन

पुलिस कप्तान के मकसद पर पूरी पुलिस चौकी नहीं उतर सकी खरी

बालू माफियाओं के बढ़ते रुतबे के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन

कौशाम्बी ( अनुराग दर्शन समाचार )। यमुना नदी का सीना चीर कर बालू का अवैध खनन का रिश्ता कौशांबी से पुराना है। बालू के अवैध खनन में कई बार यमुना तराई क्षेत्र खून से लाल हो चुका है। कौशांबी इलाहाबाद के बालू माफियाओं के साथ-साथ अब तो राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के बालू माफियाओं ने भी काली कमाई में दखल दे दिया है। बालू माफियाओं से मोटी रकम मिलने के चलते अधिकारियों ने उनके सामने घुटने टेक दिए हैं। बेखौफ तरीके से यमुना का सीना चीर कर माफियाओ के द्वारा बालू का अवैध खनन हो रहा है। पिपरी थाना क्षेत्र के यमुना नदी के औधन घाट से नदी के जल के बीच से बालू की निकासी हो रही है। स्थानीय पुलिस सब कुछ आंखों से देख रही है लेकिन उसके बाद भी स्थानीय पुलिस पूरी तरह से अनजान बनी है। औधन घाट में बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पूर्व पुलिस अधिकारियों ने पुलिस चौकी की स्थापना कर उप निरीक्षक और सिपाहियों की तैनाती की लेकिन पुलिस कप्तान के मकसद पर पूरी पुलिस चौकी खरी नहीं उतर सकी है। बालू माफियाओं के अवैध कारोबार में चौकी के उप निरीक्षक और सिपाही केवल धनादोहन कर आला अधिकारियों को गुमराह करने तक सीमित हैं जिससे बालू का अवैध खनन पर विराम नहीं लग सका है।

Related Articles

Back to top button