रामलीला कमेटी महासंघ की शोक सभा मे सुरेश चंद्र अग्रवाल को श्रद्धांजलि

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज रामलीला कमेटी महासंघ ने पथरचट्टी रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर ऑन लाइन शोक सभा महासंघ के अध्यक्ष फूल चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में आयोजित किया। शोक सभा मे शहर एवम जनपद की विभन्न रामलीला कमेटियों के अध्यक्ष , मंत्री जो महासंघ से सम्बद्ध है आदि ने श्री अग्रवाल के प्रति अपनी सपनी सम्वेदनाएँ व्यक्त की। महासंघ के अध्यक्ष ने एशिया की प्रतिष्ठित रामलीला कमेटी पथरचट्टी के कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर श्री अग्रवाल जी द्वारा किये गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए उन्हें अन्य कमेटियों का मार्गदर्शक बताया। ऑनलाइन शोक सभा मे लालता प्रसाद पांडेय, मधु चकहा, राजेन्द्र पालीवाल, बी बी दुबे शिवेंद्र मिश्र, नयन कुशवाहा, जितेंद्र गौड़, उमेश द्विवेदी, राजेन्द्र तिवारी दुकानजी, तीर्थराज पांडेय, विजय कुमार गुप्ता, राकेश जायसवाल, संजीव कुमार बाजपेयी, रवि वर्मा, योगेंद्र शुक्ल, प्रवीन द्विवेदी, आशीष बाजपेयी आदि ने भाग लिया।




