Latest

जेल से अपनों से पांच मिनट बात कर सकेंगे कैदी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण के मौजूदा दौर में बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात नहीं हो पा रही है। ऐसे में कैदी अवसादग्रस्त न हो जाएं, इससे बचने के लिए जेल प्रशासन ने केन्द्रीय कारागार नैनी के महिला जेल समेत सभी सर्किलों में नि:शुल्क पीसीओ स्थापित किया है। बंदी सप्ताह में एक बार मुफ्त में पांच मिनट तक अपने स्वजन से बात कर सकेंगे।
अब से पहले तक जेल में एक ही पीसीओ था। ऐसे में अधिकांश बंदी अपने परिजनों से बात नहीं कर पाते थे। बंदियों की इस परेशानी को देखते हुए जेल प्रशासन ने अब महिला बैरक समेत सभी सद्दकलों में पीसीओ की स्थापना की है। इसके लिए इस्तेमाल किये जा रहे मोबाइल की जिम्मेदारी सर्किल प्रभारी डिप्टी जेलर को दी गई है। प्रतिदिन एक सर्किल के सौ बंदी दिन भर में बात करते हैं। बात कराने से पहले बंदी रक्षक इस बात की तस्दीक कर लेते हैं कि जहां फोन मिलाया गया है वह बंदी के स्वजन ही हैं। इन दिनों जेल में करीब चार हजार बंदी है। प्रतिदिन सात सौ बंदियों की बात अपने परिजनों से हो रही है।

Related Articles

Back to top button