Latest

ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार को बड़े हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को मंदिर में विशेष आरती व पूजा -अर्चना।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले पहले मंगलवार को प्रयागराज के बड़े हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। संगम बड़े बंधवा में स्थित लेटे हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़े मंगल के पर्व पर जहां पूरे मंदिर परिसर को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है। वहीं बजरंग बली की लेटी हुई प्रतिमा का भव्य श्रृंगार भी किया गया है। ज्येष्ठ मास में इस बार चार बड़े मंगल पड़ रहे हैं। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगल का विशेष महत्व भी है। ऐसी मान्यता है कि बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनायें पूरी होती हैं। ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को मंदिर में बजरंग बली की विशेष आरती व पूजा -अर्चना हो रही है। दुनिया का यह इकलौता ऐसा मंदिर है जहां बजरंग बली आराम की मुद्रा में लेटकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। श्रद्धालु यहां बजरंग बली की लेटी हुई प्रतिमा का दर्शन पूजन करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ज्येष्ठ माह के पहले मंगल के मौके पर मंदिर परिसर में जगह-जगह भजन कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ चल रहे हैं। मंदिर में मंगलवार और शनिवार को दूर दूर से भक्त निशान चढाने के लिए भी आते हैं। निशांत चढ़ाने वालों का तांता लगा रहता है।

Related Articles

Back to top button