Latest
यूपी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित

प्रयागराज। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपी-पीएससी) ने पीसीएस 2020 की प्रारंभिक परीक्षा भी स्थगित कर दी है। पीसीएस, एसीएफ, आरएफओ 2020 प्री परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित थी। तीनों पदों के लिए 5,95,696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब कोरोना का खतरा कम होने पर परीक्षा की तारीख नए सिरे से घोषित की जाएगी। इसके पहले आयोग की चार महत्वपूर्ण परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा की नई तारीख उचित समय पर घोषित कर दी जाएगी।




