Latest

कमाई में प्रयागराज रोडवेज का प्रदर्शन अव्वल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संकट के समय में भी प्रयागराज रोडवेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय की आय 102 फीसदी आंकी गई है। वाराणसी कमाई के मामले में 113 फीसदी के साथ पहले, आजमगढ़ 111 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है। गोरखपुर 110 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर है। सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय अधिकारी टीकेएस विसेन ने बताया कि प्रयागराज की आय दो फीसदी बढ़ी है। क्षेत्रीय अधिकारी के मुताबिक कमाई के आकलन में 100 फीसदी खर्च होता है। इसके ऊपर की कमाई लाभ है। संकट के समय शानदार प्रदर्शन के लिए सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर और प्रयागराज क्षेत्र की पीठ थपथपाई। प्रबंध निदेशक ने क्षेत्रीय अधिकारियों को कमाई बढ़ाने, खर्च घटाने और दो अक्तूबर के मद्देनजर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button